सिकंदराबाद में दिल्ली के छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु

हैदराबाद। सिकंदराबाद के तारनाका इलाके में शुक्रवार सुबहएक इमारत से गिरने के बाद दिल्ली के एक छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान मोहक के रूप में की है जो यहां एक कॉलेज में एमबीए में अध्ययनरत था। वह स्टाइल होम अपार्टमेंट्स से गिर गया था जहां वह रहता था। पुलिस ने बताया कि वह और उसके दो दोस्त गुरुवार रात बंजारा हिल्स में एक रेस्तरां में गए थे।

 
वे देर रात अपार्टमेंट में लौटे और छत पर सोते थे। पुलिस का अनुमान है कि मोहक शराब के प्रभाव में था इसलिए गिरने का संदेह है। उसके शव विच्छेदन को गांधी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।