सिकंदराबाद में 2 लोगों ने की आत्महत्या

हैदराबाद 07 दिसंबर : सिकंदराबाद क्षेत्र में दो लोगों ने अज्ञात जहरीली दवा का उपयोग करते हुए आत्महत्या कर ली। चिलकलगुड़ा और तुकाराम गेट पुलिस सीमाओं में यह घटनाएं हुईं। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय अनिल कुमार जो पेशे से खानगी कर्मचारी था। चिलकालगुड़ा इलाके में रहता था। इस व्यक्ति ने अज्ञात जहरीली दवा का इतेमाल करते हुए आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।

तुकाराम गेट पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय वेंकटेश जो अड्डे गटह इलाके में रहता था। पेशे से जारोब काश था। ये व्यक्ति शराब के नशे का आदी था और अक्सर शराब पिया करता था। जिसने नशे की हालत में अज्ञात जहरीली दवा का उपयोग करते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं और मसरूफ़ तहक़ीक़ात है।