सिमडेगा की लड़की के साथ गैंग रेप

पीर की रात तकरीबा 9.30 बजे रामगढ़ कॉलेज के पीछे एक जेरे तामीर मकान में रांची से आयी एक आदिवासी लड़की के साथ चार लड़कों ने गैंग रेप किया। पीर की देर रात को ही मुतासिरा लड़की ने रामगढ़ थाना पहुंच कर वाकिया की इत्तिला दी। इसके बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए चार लड़कों समेत लड़की के दोस्त को धर दबोचा।

मुतासिरा सिमडेगा की रहनेवाली है और रांची के एक नर्सिग होम में नर्स का काम करती है। दर्ज शिकायत के मुताबिक पीर को दिन के 12 बजे मुतासिरा रांची रोड के रहने वाले अपने दोस्त श्रवण आर्यन से मिलने रामगढ़ आयी थी। दिन भर वह दोस्त के साथ रही। देर शाम करीब आठ बजे रांची लौटने के दौरान रामगढ़ कॉलेज के पीछे एक जेरे तामीर मकान के नजदीक दोस्त के साथ बातचीत कर रही थी। तभी चार लड़के पहुंचे और दोस्त को कब्जे में लेकर लड़की के साथ इस्मतरेज़ि किया।

उन्हीं में से एक लड़के ने मुतासिरा को थाना चौक लाकर छोड़ दिया। लड़की ने बताया कि उसने बातचीत के दौरान लड़कों के नाम पूछ लिये थे। एक लड़के ने अपना नाम रानीबागी के रहने वाले नीतेश शर्मा बताया था। इसके बाद पुलिस मुतासिरा के दोस्त श्रवण आर्यन को रांची रोड इफिको गेट से साथ लेकर लड़कों की खोज में जुट गयी और रानीबागी के रहने वाले नीतेश शर्मा और राजदीप महतो, छोटकी मुर्राम और पतरातू बस्ती के रहने वाले बंटी मंडल और विक्की सिन्हा को धर दबोचा। वाकिया की इत्तिला पर एसडीपीओ और थाना इंचार्ज ने जाये हादसा मुकाम पहुंच कर जायजा लिया। मुतासिरा को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया।