सियोल की अदालत सैमसंग प्रमुख को गिरफ्तार किये जाने पर कर रही है विचार विमर्श

दक्षिण कोरिया की अदालत ने सैमसंग के वारिस को गिरफ्तार किये जाने के आदेश पर विचार विमर्श शुरू कर दिया है, उन पर राष्ट्रपति और उनके करीबी दोस्तों को रिश्वत दिए जाने के आरोप है|

सैमसंग के उपाध्यक्ष ‘ली जाए-योंग’ शुक्रवार को सियोल की केंद्रीय जिला अदालत परिसर में चुपचाप दाखिल हुए थे|

अभियोजक पक्ष ने दूसरी बार सैमसंग के 48 वर्षीय अरबपति वारिस को गिरफ्तार करे जाने की मांग की है| उन्होंने आरोप लगाया की कंपनी के नेतृत्व परिवर्तन में आसानी के लिए सरकारी मदद के बदले राष्ट्रपति और उनकी पुरानी साथी को रिश्वत के तौर पर 360 लाख अमेरिकी डॉलर दिए गए थे|

अभियोजक पक्ष इस मामले में गबन, झूटी गवाही और विदेशो में सम्पति छुपाए जाने की भी जांच कर रहा है|

अदालत ने पिछले महीने ‘ली’ की गिरफ्तारी की पहली मांग को सबूतों के आभाव में रद कर दिया था|