श्यामपुर भटहां थाना के नयागांव गांव के लछु टोला में पीर की रात गैस सिलेंडर की पाइप फटने से लगी आग में झुलस कर सास-बहू की मौत हो गयी। वहीं हादसे में फैमिली के चार लोग संगीन तौर से जख्मी हो गये। मरने वालों में कमल साह की बीवी सीता देवी और पतोहू रेखा देवी शामिल है। जख्मी लोगों में कमल साह, पुत्र राजू साह, मुन्ना साह और भाभी रीना देवी शामिल हैं। इलाज के लिए सभी को मुजफ्फरपुर के नर्सिग होम में भरती कराया गया है।
इत्तिला मिलने पर सीओ मनोज कुमार व थाना सदर अनिल कुमार सिन्हा मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे लकड़ी से खाना पकाने वाले चूल्हा की आग से गैस सिलेंडर का पाइप फट गया। घर की ख़वातीन ने एक ही रूम में लकड़ी चूल्हा और गैस सिलेंडर पर खाना बनाया था। गैस पाइप फटने की आवाज सुन कर घर के लोग अंधेरे में सिलेंडर उठाया और घर के बाहर फेंक दिया।
उसके बाद पतोहू रेखा देवी को रोशनी दिखाने के लिए कहा। पतोहू ने जैसे ही कमरे में सलाई की तिल्ली जलायी, रूम में भरी गैस की वजह से आग लग गयी। रेखा देवी धधकती आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी। पतोहू के बचाव में सीता देवी भी संगीन तौर से झुलस कर बेहोश गयी। घर के दीगर मेम्बर एक-दूसरे को बचाने के दौरान झुलस गये। संगीन तौर से झुलसी सीता देवी ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रेखा देवी की मौत एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान हो गयी। साबिक़ मुखिया श्रीनारायण सिंह ने जिला इंतेजामिया से मुतासीर फैमिली को सरकारी मदद देने की मांग की है।