जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के शाहपुर और केरनी इलाकों में शनिवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर लगातार होती रही।
Jammu and Kashmir: One Army jawan has lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Poonch sector, today. More details awaited. pic.twitter.com/q4q2DL189N
— ANI (@ANI) March 24, 2019
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया।
#WATCH Indian Army video of Pakistani base destroyed in Indian firing in Akhnoor sector(J&K), Army sources say upside down Pakistan flag a signal for SOS (extreme danger/distress) pic.twitter.com/2srna7kS7P
— ANI (@ANI) March 24, 2019
प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सुबह करीब चार बजे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गयी। पिछले चार दिनों में गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो चुकी है।
गुरुवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी में 24 वर्षीय राइफलमैन यश पॉल शहीद हो गए थे।
गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारत के हवाई हमलों के बाद से सीमा पर तनाव बना हुआ है।