सीताराम येचुरी का बड़ा हमला, मोदी और अमित शाह के बारे में बोले यह बात!

लोकसभा चुनाव 2019 का दौर चल रहा है और राजनेताओं का विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। इसी बीच माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने हावड़ा में विवादित बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से कर डाली।

उन्‍होंने कहा कि जैसी नौबत कौरवों के साथ महाभारत में हुई थी, वैसी ही मौजूदा राजनीति की महाभारत में होगी। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने हावड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, उन्‍होंने कहा कि 100 कौरवों में से आपको दो भाईयों के नाम याद हैं- दुर्योधन और दुशासन। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अंदर अपको कितने लोगों के नाम याद हैं? नरेंद्र मोदी और अमित शाह. जो नौबत महाभारत में कौरवों की हुई थी, अब यहां राजनीतिक महाभारत में हो रही है।

येचुरी ने कहा कि ये याद रखिएगा, जो एक तरफ की सांप्रदायिकता है, वो दूसरे तरफ की कट्टरता को मजबूत करती है।

अगर हिन्दुत्व सांप्रदायिकता मजबूत होती है तो साथ ही साथ उसके विरोध में मुस्लिम मुस्लिम कट्टरवाद भी मजबूत होता है। इनमें यदि एक मजबूत होता है तो दूसरा भी मजबूत होता है. दोनों अपने आप को बढ़ाते जाते हैं और यही TMC और BJP के बीच सांठगांठ है।