सीपी जोशी की छुट्टी, कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल को बिहार का प्रभारी बनाया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में फेरबदल एवं युवा चेहरों को आगे लाने की कवायद जारी रखते हुए सोमवार को शक्ति सिंह गोहिल को बिहार का नया प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही अनुग्रह नारायण सिंह को उत्तराखंड का प्रभार सौंपा है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि राहुल गांधी ने इन नियुक्तियों की मंजूरी दे दी है। डॉ सीपी जोशी को बिहार के प्रभारी महासचिव पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

शक्ति सिंह गोहिल का पूरा नाम शक्ति सिंह हरिश्चंद्र सिंह गोहित है। उनका जन्म चार अप्रैल, 1960 को मुंबई के भावनगर जिले के लिम्डा में हुआ था। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के पूर्व लिम्डा शाही परिवार के सदस्य अपने भाइयों में सबसे बड़े बेटे हैं।

रसायन विज्ञान से स्नातक करने के बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई भी पढ़ी है। साथ ही कंप्यूटर और पत्रकारिता भी उन्होंने किया है। वर्ष 1986 में भावनगर जिले में युवा कांग्रेस में शामिल होकर शक्ति सिंह गोहिल ने राजनीति में कदम रखा था।