सुशील मोदी नितीश को ले जाएं और अपनी बहन से शादी करवा दें: राबड़ी देवी के बिगड़े बोल

पटना। नोटबंदी पर बिहार में महागठबंधन के सहयोगी दलों राजद और कांग्रेस से अलग राय रख कर अपनों के निशाने पर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की राजनीति में मंगलवार को उथल-पुथल दिखाई दिया। नीतीश के फैसले पर एनडीए के नेता और बिहार में भाजपा के बड़े चेहरे सुशील कुमार मोदी ने भी नीतीश की तारीफ की है। वहीं राजद ने नीतीश के व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि सुशील मोदी अपनी बहन की शादी नितीश कुमार से करवा दें.

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश १८ के अनुसार नीतीश की टिप्पणी पर आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश हर मामले में पहले अलग राय रखते हैं। पहले वे गलत रास्ता चुनते हैं, तो हमारी बात समझ में आती है और हम से आकर मिलते हैं। सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश की तारीफ किए जाने पर आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी भड़क उठीं।
वहीं राबड़ी ने कहा कि कल हमें गाली दी गई है। मंगल पांडे (बिहार भाजपा अध्यक्ष) और सुशील मोदी जब तक माफी नहीं मांगेंगे तब तक सदन नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने नीतीश की तारीफ की है। सुशील मोदी एक काम और करें कि नीतीश को ले जाएं और अपनी बहन से शादी करवा दें। राबड़ी ने आगे काले धन से जुड़े सवाल पर कहा कि हमें काले धन का क्या? सीबीआई रेड पड़ी। कहीं कुछ नहीं निकला। हम काले धन के खिलाफ हैं नोटबंदी के नहीं और नीतीश हमारे साथ हैं। मीडिया कितनी भी कोशिश कर ले, गठबंधन पूरे 5 साल चलेगा।