गांधी मैदान में तीन रोज़ा तालीम दिन तकरीब का आगाज़ 11 नवंबर को होगा। तकरीब का इफ़्तेताह शाम साढ़े चार बजे वज़ीरे आला नीतीश कुमार करेंगे। इसके बाद मेन प्लेटफोरम पर ही वजाहत हुसैन खान बदायूंनी और उनकी टीम सूफी कव्वाली पेश करेगी।
सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के तालिबे इल्म कल्चरल प्रोग्राम किनुमाईश करेंगे। गांधी मैदान में सेक्यूरिटी सख्त कर दी गयी है। हालांकि दीगर प्रोग्राम सुबह दस बजे शुरू होंगे।
300 स्कूलों को भी एवार्ड :
गांधी मैदान जैसा 11-13 नवंबर तक श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भी प्रोग्राम होगा। मौके पर ही वज़ीरे आला पद्मश्री सुधा वर्गीज समेत तीन लोगों को मौलाना अबुल कलाम आजाद एवार्ड के तहत दो लाख रुपये और हवाला फराहम करेंगे। प्रोग्राम में मेधावी तालिबे इल्म को बिहार फख्र एवार्ड और बेहतरीन स्कूल, टोला खिदमत और तालिमी मरकज के खिदमतकारों को नवाजा जायेगा। महकमा ने 300 स्कूलों को बेहतरी का ऐलान किया है।
सेक्यूरिटी के पुख्ता इंतजाम :
प्रोग्राम मुकाम तक आने के लिए मशरिक़ की तरफ एक गेट होगा जो खास लोगों के लिए और दूसरा गेट मगरीब की तरफ होगा जिससे तालिबे इल्म और आम लोग आ सकेंगे। मेटल डिटेक्टर से हर सख्स की जांच होगी। महकमा की तरफ से नौ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। मैदान में सात पवेलियन और कई स्टॉल होंगे।