सूरज और आथिया के रोमांस में हड्डी बने सलमान

मुंबई: इस साल इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी की फिल्म हीरो का ट्रेलर जारी हो चुका है। यह फिल्म इस साल की सबसे बडी डेब्यू बतायी जा रही है। गौरतलब है कि सूरज पंचोली फिल्म अदाकार आदित्य पंचोली के फर्ज़ंद हैं और आथिया शेट्टी अदाकार सुनील शेट्टी की बेटी है। दोनोे की ही यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म के प्रोड्यूसर मशहूर बॉलिवुड अदाकार सलमान खान हैं।

फिल्म में आथिया और सूरज की अच्छी केमेस्ट्री नजर आने वाली है। लेकिन दोनो के बीच में डेटिंग की कोई खबरें नहीं है। इसकी वजह हैं सलमान खान। सलमान ने फिल्म शुरू होने से पहले ही दोनों को डेट ना करने की साफ हिदायत दे दिए थे। बताया जा रहा है कि सलमान ने ऐसा दोनों के वालिदैन के कहने पर किया था।

और साथ ही सलमान नहीं चाहते हैं कि उनकी फिल्म गलत खबरों की वजह से चर्चा में न आए। यही वजह है कि दोनों कहीं साथ घूमते नहीं दिखे।