सूरत के स्थानीय रियल एस्टेट फर्म पी.पी. सवानी समूह ने सोमवार को 236 अनाथ लड़कियों की शादी का आयजन किया। इस लड़कियों में पांच मुस्लिम और एक ईसाई लड़की भी है। खास बात यह कि इस शादी के आयोजन में सावनी परिवार के दो युवकों की शादी भी हुई।
ग्रुप के महेश ने कहा, “मैं ऐसे सामूहिक विवाह का आयोजन कराकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे मितुल और उनके चाचा के बेटे जय का भी इस आयोजन में शादी हुआ।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 236 लड़कियों में महाराष्ट्र से पांच, तीन राजस्थान से, एक बिहार से एक और बाकी सभी गुजरात से हैं। सावनी परिवार ने बताया कि कन्यादान के दौरान उन्होंने प्रत्येक जोड़े को कपड़े, जेवरात, बर्तन और पांच-पांच होम एप्लांयसेस दिए।
सावणी ने कहा कि हमारा परिवार पिछले पांच वर्षों से इस तरह के विवाह समारोह का आयोजन कराता आ रहा है। मैं अब 708 अनाथ लड़कियों का फोस्टर फादर (पालक पिता) बन गया हूं।