सूर्य नमस्कार की तस्वीरें शेयर करने पर आलोचनाओं के शिकार हुए मोहम्मद कैफ

नई दिल्ली: क्रिकेटर मो शमी के बाद अब सूर्य नमस्कार करने पर क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। कैफ़ ने एक्सरसाइज करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं, जिसमें वह सूर्य नमस्कार करते हुए नजर आ रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार कैफ ने सूर्य नमस्कार को धर्म से अलग सिर्फ एक्सरसाइज करार दिया है। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कैफ को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

काज़िम इफ़्तिख़ार नामक एक व्यक्ति ने ट्वीट किया है कि मोहम्मद कैफ! सूर्य नमस्कार इस्लाम और उसकी परंपराओं के खिलाफ है। आप ऐसा विवादास्पद बयान क्यों दे रहे हैं।
जबकि एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया कि इस्लाम में सूर्य नमस्कार वर्जित है। हम अपना सिर अल्लाह के अलावा किसी और के सामने नहीं झुका सकते। यह ईमान का तकाज़ा है।

आपको बता दें कि इससे पहले मो शमी ने अपनी बीवी और बच्चे की एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर करदी थी जिसके बाद सोशल मिडिया पर उनको आलोचनाओं का शिकार बनाया गया, लेकिन बाद में उन्होंने जवाब भी दिया.