सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

धनबाद, 29 मई: धनबाद के एतवारी टाऊन में एक मकान में पुलिस छापेमारी में एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने इस छोपेमारी में पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मकान मालिक मनोज साव और ग्राहक सोनू बनर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने घर से आठ हजार रुपए नकद,डायरियां, सिगरेट और कई काबिल ऐतराज़ चीजें बरामद की हैं।

पुलिस को मुकामी लोगों से वहां दो महीने से सेक्स रैकेट चलने की इत्तेला मिली थी। पुलिस टीम सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पिछले कई दिनों से कोशिश कर रही थी।

मंगल के दिन पांचों लड़कियां एक साथ इस मकान में आयी हुई थीं। इसी बीच पुलिस ने वहां छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया।

केंदुआडीह का सोनू बनर्जी नामी शख्स भी उसी कमरे में लड़कियों के साथ पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक मनोज साव को भी गिरफ्तार किया है।

हालांकि मकान मालिक में सेक्स रैकेट अप्रेशन में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

जांच में पता चला है कि चिरकुंडा लायकडीह की एक लड़की ने यह कमरा तीन हजार रुपए महीने किराए पर लिया था। लड़की खुद को एक निजी कंपनी का बीमा एजेंट बताती है।

उस लड़की के नेटवर्क में आधा दर्जन से ज्यादा कॉलगर्ल हैं। साथ ही कुछ दलाल भी हैं। पुलिस उन दलालों को खोज रही है।

पुलिस को पांचों लड़कियों से पांच डायरियां भी मिली हैं। इन डायरियों में कई नाम, पते और मोबाइल नंबर लिखे हैं। इसमें कुछ बड़े लोगों के नाम आने के इम्कान हैं।