नई दिल्ली, 2 अक्तूबर: दागी लीडरों पर आए आर्डिनेंस को लेकर कांग्रेस और हुकूमत के बीच उभरे इख्तेलाफात और रिश्तों की खटास की झलक आज राजघाट पर भी नजर आई | राहुल गांधी की तरफ से आर्डिनेंस को बकवास कहने के बाद वज़ीर ए आज़म मनमोहन सिंह और यूपीए सदर सोनिया गांधी पहली मर्तबा आज (बुध) सुबह राजघाट पर एक साथ देखे गए | दोनों ने यहां महात्मा गांधी को उनके 144वें यौम ए पैदाइश पर खिराज़ ए अकीदत पेश की लेकिन इस मौके पर राहुल गांधी वहां मौजूद नहीं थे |
सोनिया और मनमोहन के रिश्तों में यहां तल्खी और खटास साफ साफ दिख रही थी दोनों अलग-अलग बैठे रहे और उनमें कोई बातचीत भी नहीं हुई सिर्फ एक दूसरे का इस्तेकबाल ही किया मनमोहन सिंह राजघाट पर कुछ वक्त के लिए रुके लेकिन सोनिया कुछ ही देर में वहां से निकल गईं |
———-बशुक्रिया: पल पल इंडिया