सोशल मीडिया पर हजरत मोहम्मद(PBUH) की शान में गुस्ताखी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

देवबंद (उप्र) : सोशल मीडिया पर इस्लाम व  मुहम्मद (स.) पर  की गयी विवादित विवादित टिप्पणी के बाद देवबंद में तनाव फ़ैल गया |

आज  सोशल मीडिया पर  एक व्यक्ति द्वारा नबी करीम (स.) के बारे में आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल  किये जाने के बाद देवबंद में तनाव हो गया | इस विवादित टिप्पणी के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में आक्रोश फ़ैल गया | हज़ारों की तादाद में शहर के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग तहसील भवन के सामने जमा हो गये और नारेबाज़ी करने लगे|

नबी (स.)  की शान में की गयी गुस्ताखी से नाराज़ लोगों की मांग थी कि  आरोपी को फौरन गिरिफ्तार किया जाये | कई घंटे चले विरोध प्रदर्शन और नारेबाज़ी के बाद  दोषी के ख़िलाफ़ अलग अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी |

देवबंद नगर एसडीएम ने  लोगों से अपील की है वो कि वह अमन व शांति का माहौल बनाये रखें | कल सुबह तक आरोपी को गिरिफ्तार करके सख्त से सख्त सज़ा दी जायेगी |जानकारी के मुताबिक आरोपी जय प्रकाश जवाहरिया देवबंद की टीचर कालोनी का रहने वाला है | पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है |

मेहदी हसन एैनी(देवबंद)