सोशल मीडिया: भारत-पाक रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए हमेशा याद रखे जायेंगे ओम पुरी

300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके 66 साल बॉलीवुड के सीनियर एक्टर ओम पुरी का आज दिल का दौर पड़ने से मौत हो गई। वह पदमश्री पुरस्कार विजेता भी हैं ओम पुरी एक ऐसे शख्सियत थे जिन्होंने अपनी दमदार आवाज के बल पर खुद को बतौर एक्टर, को-एक्टर और विलेन के तौर पर अपने अभिनय की छाप छोड़ी। ओम पुरी एक थिएटर आर्टिस्ट भी थे।

उनके डायलॉग इतने दमदार होते थे कि उनकी पुरानी फिल्मों की छाप अब भी लोगों के दिलो-दिमाग पर बसी हुई है। जिस पर दुःख जाहिर करते हुए पूरे बॉलीवुड ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रदांजलि दी। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के लोग भी उनकी मौत पर काफी दुःख जाहिर कर रहे हैं। ओम पुरी ने हमेशा भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर करने के लिए आवाज़ उठाई है।

अभी हाल ही में ही उन्होंने फिल्म डायरेक्टर करण जोहर के फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर हो रहे विरोध पर आवाज़ उठाई थी उनकी उसमें पाकिस्तानी कालाकारों के काम करने पर सवाल उठ रहे थे। सोशल मीडिया पर #ओम पुरी ट्रेंड हो रहा है और इस पर भारत और पकिस्तान के लोगों की कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं देखें:

 

https://twitter.com/MominaSayz/status/817287065167659009

 

 

 

 

 

https://twitter.com/MammanKhan/status/817281234489475072

 

 

 

https://twitter.com/me_ksha/status/817276351334010880