सोशल मीडिया: सनातन धर्म के सारे देवी देवता इस्लाम के भारत पहुंचने से पहले से मौजूद थे !

सनातन धर्म के सारे देवी देवता इस्लाम के भारत पहुंचने से पहले से मौजूद थे.

जब यहां मुसलमान नहीं थे, तो किसे मारने के लिए उन्होंने तलवार, चाकू, भाला, गदा, तीर – धनुष धारण किया था. भारत में उनका किनसे युद्ध चल रहा था? ये इतने हथियारबंद क्यों थे?

मुसलमानों से तो देवी, देवताओं ने कोई युद्ध लड़ा नहीं. फिर किनसे लड़ाई हुई? मुसलमानों के खिलाफ संस्कृत में एक भी धार्मिक ग्रंथ नहीं लिखा गया.

अभी भी कुछ लोग दलितों और नीची कही जाने वाली जाति के प्रति इतने हिंसक क्यों हैं? हथियार लेकर क्यों टूट पड़ते हैं?

ये दैत्य, दानव, राक्षस, कौन थे? जो यज्ञ नहीं करने देते थे, गाय खोलकर ले जाते थे, ताकि बलि न दी जा सके. बलि प्रथा का विरोध किस महापुरुष ने किया? उनका धर्म मानने वाले कैसे नष्ट हो गए. उनके हजारों विहारों और स्तूपों का क्या हुआ?

इतिहास के अनुत्तरित प्रश्न.
DILIP C. MANDAL
साभार: Dilip c Mandal की फेसबुक वाल

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये