सो रही मासूम को मारी गोली

जमशेपुर : जमशेदपुर परसुडीह थाना इलाके के लटकूगोड़ा में जुमेरात की रात सोते वक़्त सात साल की बच्ची रंजू पूर्ति की गोली मारकर क़त्ल कर दी गयी। वहीं छर्रा लगने से रंजू का भाई जख्मी हो गया। उसे टीएमएच में भरती कराया गया है। बच्ची के वालिद से हड़िया नहीं देने पर हुए तनाजे की वजह से नीचे टोला (जसकनडीह) में रहने वाले राजेश सामद और पुटरी सामद ने इस वाकिया को अंजाम दिया। जाए हादसा से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है।

बच्ची के वालिद दुर्गा पूर्ति ने बताया कि वे हड़िया बेचकर अपना गुजारा चलाते हैं। राजेश सामद और पुटरू सामद दोनों उससे हर माह पांच सौ रुपये रंगदारी मांगते थे। उससे हर माह पांच सौ रुपये रंगदारी मांगते थे। कभी- कभी बिना पैसे दिये हड़िया भी पीते थे। जुमेरात शाम को साढ़े सात बजे राजेश व पुटरु दोनों बाइक से आये और दरवाजा खटखटाया। मैंने दरवाजा नहीं खोला तो दोनों न गाली-गलौज की। दरवाजा खोलने पर दोनों ने हड़िया मांगा। हड़िया देने से इंकार करने पर दोनों गोली मारने की धमकी देते हुए चले गये।

दुर्गा पूर्ति ने बताया कि वह अपनी बीवी व बच्चों के साथ सोये हुए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गोली चलने की आवाज सुनायी दी। उठकर देखा कि बच्ची के सिर में गोली लगी है और उसके बगल में सोया बेटा राज के सिर से भी खून निकल रहा है। उसे बायें कान के पास छर्रा लगा है। उन्होंने बताया कि घर में टीना का दरवाजा है। दरवाजे में दो-तीन जगहों पर सुराख है। सुराख से निशाना साध कर बच्ची को गोली मारी गयी है। वाकिया की जांच करने पहुंचे परसुडीह थाना इंचार्ज बीके चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस कई नुक्तों पर जांच कर रही है।