सौहार्दपूर्ण माहौल में राम मंदिर बनाने की होगी कोशिश- राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर सीनियर पार्टी नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी ने सभी मोर्चे पर बड़ी ही बखूबी ढंग से काम किया है और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काफी प्रयास किया है।

आइये जानते हैं राजनाथ सिंह की 10 बड़ी बातें-

1-हमारी सरकार ने पीपुल्स पार्टिसिपेशन को महत्वपूर्ण भाग बनाया है। सोशल मीडिया के माध्य से भी लोगों के मन की बात समझने की भरपूर कोशिश की।

2-नेताओं के कथनी और करनी में अंतर के चलते विश्वास का संकट पैदा हो गया है। मैं कह सकता हूं कि 2014 में जो हमने घोषणा पत्र जारी किया था, पीएम मोदी के नेतृत्व में उसे पूरा करने का पूरा प्रयास किया गया।
3-संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं की तरफ ध्यान आकर्षित करता हूं- राष्ट्रवाद के प्रति पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की पॉलिसी रहेगी।

4-भारत में अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए पूरा प्रयास होगा, सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को दोनों सदनों में पास कराकर उसे लाएंगे।

5-किसी की पहचान पर कोई आंच नहीं आने देंगे।देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी।

6-राम मंदिर का जो सवाल है, सभी संभावनाओं का तलाश कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में राम मंदिर निर्माण की कोशिश करेंगे।

7-जब तक किसानों का विकास नहीं होगा, देश का विकास नहीं हो पाएगा। इसलिए, 25 लाख करोड़ तक का खर्च ग्रामीण विकास पर किया जाएगा।

8-समावेशी विकास इस देश का होना चाहिए। कोई छूटे न, सबका विकास होना चाहिए इसका संकल्प अपने घोषणा पत्र में लिया है।

9-सीधे लाभ खाते में जाने से बिचौलिए खत्म हो गए। सीधे खाते में जाने से 1.10 करोड़ रूपये बचाए गए।

10-लैंड रिकॉर्ड को डिजिटाइजेशन करने का काम करेंगे।लॉ से जुड़े जितने भी इंस्टीट्यूट्स हैं उनमें सीटों को बढ़ाने का काम करेंगे। 2022 तक सभी रेल पटरियों का इलैक्ट्रीफिकेशन और ब्रॉडगेज हो जाए