स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा फहराया और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बिहार का बड़ा योगदान रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में उनकी नेतृत्व वाली सरकार न्याय के साथ विकास का काम कर रही है।
गांधी मैदान से अपने संबोधन को दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण बने हालात को लेकर मैं सचेत हूं। कई प्रखंड में 50 प्रतिशत से कम रोपनी हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बाढ़ के हालात पर भी सरकार नजर बनाए हुई है।
नीतीश कुमार ने हाल ही के दिनों में बिहार में हुए अपराध पर भी बोले। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त जो भी संस्था हो, बख्शे नहीं जाएंगे।