स्वामी स्वरुपानंद का विवादास्पद बयान कहा “इस्लाम भटक गया है”

जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने शनिवार काे इस्लाम धर्म पर जमकर सवाल उठाए। साथ ही हिंदुओं को भी आड़े हाथों लिया। स्वरूपानंद ने कहा कि इस्लाम भी आत्मा की बात करता है, जन्नत में हूरों से विवाह की बात करता है। वहां शराब की व्यवस्था की बात करता है, लेकिन वह मोक्ष की बात नहीं करता, यानी इस्लाम भटक गया है। वह सही रास्ता नहीं बताता है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्म ने आत्मा को मोक्ष दिया है। परम आनंद की प्राप्ति, यानी समस्त दुखों का त्याग ही मोक्ष है। उन्होंने हिंदुओं के संयुक्त परिवारों के बिखराव पर कहा कि मुस्लिम इस्लामी शिक्षा लेता है, इसाई अपनी शिक्षा देता है, लेकिन हिंदू सनातन शिक्षा कहां ग्रहण करता है? लोगों को यह समझना चाहिए।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंदू आखिर मजार पर क्यों जाते हैं? जब उनके देवी-देवी देवता हैं तो मजार पर जाने की क्या जरूरत है? साथ ही दलितों के मंदिर जाने पर उन्होंने कहा कि दलित हिंदू समाज के अभिन्न अंग हैं। उन्हें कहीं नहीं रोका जाता है। जगन्नाथ पुरी, बाला जी, श्रीराम जन्मभूमि जैसे मंदिरों में जाने से उन्हें कभी नहीं रोका गया।