बर्न: स्विट्जरलैंड में मुकामी हुकूमत ने ख़्वातीन को बुर्का पहनने पर रोक यानी पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही आवामी मुकामात पर बुर्का पहनकर दिखाई देने वाली ख़्वातीन पर तकरीबन साढ़े छह लाख रुपयों का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
एक अंग्रेजी वेबसाइट में शाय खबर के मुताबिक मुकामी हुकूमत ने साल 2013 में बुर्का पहनने पर इस्तेस्वाब राय (referendum) लिया गया था। इस राय में आवाम से बुर्का पहनने पर उनकी राय पूछी गई थी। तीन में से दो शख्स ने आवामी मुकामात पर बुर्का पहनने के खिलाफ वोट दिया है।
एक मुकामी लीडर ने बताया कि टिकिनो हुकूमत ने मुस्लिम ख्वातीन को बुर्का पहनने पर इम्तिना यानी रोक की ताईद किया था। उन्होंने कहा कि हुकूमत हमेशा से चाहती थी कि जो मुस्लिम ख्वातीन बुर्का पहनकर मुकामी मुकामात पर घूमती हैं उनपर बैन लगाया जाए।
बुर्का पहनने की यह पाबंदी होटलों, रेस्टोरेंट्स, बाजार जैसी आवामी मुकामात पर लगाया गया है।
आपको मालूम कि इससे पहले फ्रांस में भी बुर्का पहनने पर पाबंदी लगायी जा चुकी है। फ्रांस में मुस्लिम ख़्वातीन के बुर्का पहनने पर 3500 से लेकर 15000 रुपयों का जुर्माना लगाया गया था।