सड़क पर गाय का गोश्त मिलने पर हंगामा, लोगों ने किया सड़क जाम

रांची : रांची के हरमू इलाके में पीर सुबह तब बवाल हो गया, जब लोगों ने गाय का गोश्त सड़क पर रखा देखा। इसके बाद मौके पर लोग जुटने लगे और सड़क जाम कर दिया। इत्तिला मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटा दिया। फिलहाल हरमू चौक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

पुलिस ने माहौल बिल्कुल पुर अमन करवा दिया और मौके पर सारे लोग चले गए। वाकिया की इत्तिला मिलते ही जाए हादसा पर एसडीएम समेत कई थाने की पुलिस पहुंच गई। करीब एक घंटे तक मौके पर अफरातफरी की सूरते हाल बनी रही पर वक़्त रहते माहौल पर काबू पा लिया गया।