यूपी चुनाव प्रचार के चलते फतेहपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने रैली का संबोधन किया। जिसमें उन्होंने प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी सरकार पर लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का आरोप साधा। मोदी ने कहा कि “अगर मुसलामानों के किसी गांव में कब्रिस्तान बनता है तो हिंदुओं शमशान भी बनना चाहिए। मुसलामानों रमजान में बिजली आती है तो दिवाली पर हिंदुओं को भी आनी चाहिए। हिंदुओं को होली पर बिजली मिलती है तो मुसलमानों को ईद पर भी मिलनी चाहिए।”
उनके इस बयान पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने तंजिया अंदाज़ में सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर निशाना साधा है। लालू ने लड़ी दर लड़ी लालू ने तीन ट्वीट किए जिसमें से एक संजय यादव जोकि बिहार के उपमुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार हैं के ट्वीट को रिट्वीट किया और दो दो ट्वीट खुद मोदीजी की शान में चार चाँद लगाने के लिए किये हैं:
कुछो ना कुछ तो बकना है। https://t.co/8Nu4vRpSx2
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 19, 2017
देश ने ऐसा PM नहीं देखा जो सीने पर अपनी पार्टी का चिह्न चिपका धर्म और जाति की बात कर देशवासियों की भावनाएं भड़काने का काम करता है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 19, 2017
आप PM है साहब।देश में श्मशान बनाने व किसानों के बिल माफ़ करने से किसी ने रोका है क्या?56इंची व्यक्ति डरपोक रास्ते से देश को गुमराह नही करता
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 19, 2017