हंगरी यंग वूमन सोनम कपूर

भूख इंसान को क्या से क्या बना देती है इसकी सही मिसाल है अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर| सोनम ने खुद को बॉलीवुड की हंगरी यंग वूमन बताया है| वो कहती हैं कि जब उनके पेट में चूहे कूदते हैं, तो वह अदाकारा से इतर एक अलग इंसान हो जाती हैं|

उन्होंने कहा कि भूख आपको बदल देती है| जब मेरी उस भूख वाली हालत में मेरे सामने से गुजरने वाला कोई भी इंसान मेरा हाल भांप सकता है| मुझे जब भूख लगी होती है तब मैं बिल्कुल बदल जाती हूं और बॉलीवुड की हंगरी यंग वूमैन बन जाती हूं|

सोनम इन दिनों एक चॉकलेट ब्रांड के इश्तेहार में नजर आ रही हैं| और ये बात इसी मौके पर सहाफियों से कही| सोनम ने कहा कि यह इश्तेहार करने के पीछे एक वजह यह भी है कि उनके घर चॉकलेट की सप्लाई होती रहेगी|