हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के रौज़े पर मुसलमानों के जाने से इजरायल ने लगाई रोक!

ज़ायोनी सैनिकों ने अलख़लील में स्थित हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के रौज़े में फ़िलिस्तीनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। हज़रत इब्राहीम के रौज़े के मुतवल्ली हफ़ज़ा अबू सनीना ने बताया है कि सैकड़ों की संख्या में इस्राईली सैनिकों ने मंगल की सुबह हमला करके हज़रत इब्राहीम के रौज़े को अपने घेरे में लेकर फ़िलिस्तीनियों का प्रवेश बंद कर दिया।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, सैकड़ों ज़ायोनी हज़रत इब्राहीम के रौज़े में प्रविष्ट हुए और वहां अपना धार्मिक कार्यक्रम किया जिस पर क्षेत्र के मुसलमानों में आक्रोश भर गया।

दूसरी ओर ज़ायोनी कृषि मंत्री के नेतृत्व में भी ज़ायोनियों के एक ग्रुप ने मस्जिदुल अक़सा में प्रविष्ट होकर इस पवित्र स्थल का अनादर किया। एक अन्य सूचना के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने पश्चिमी जार्डन के विभिन्न क्षेत्रों से कम से कम सोलह फ़िलिस्तीनियों का अपहरण कर लिया है।