हजारीबाग का यशवंत स्टेट टॉपर, उम्मे हबीबा रांची में टॉप

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जुमेरात को इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया। कुल 81.36 फीसद तालिबे इल्म कामयाब रहे। गुजिशता साल के मुक़ाबले इस बार रिजल्ट में 1.8 फीसद की गिरावट देखी गयी। गुजिशता साल 83.16 फीसद बच्चे कामयाब हुए थे। हजारीबाग के संत कोलंबस कॉलेज के तालिबे इल्म यशवंत कुमार ने रियासत में पहला मुकाम हासिल किया। उसे 406 मार्क्स मिले हैं।

सरायकेला के सिंहभूम कॉलेज चांडिल की तालिबा रूबी कुमारी ने 396 मार्क्स हासिल किये। रूबी कुमारी रियासत में दूसरे मुकाम पर रही। कोडरमा के इंटर कॉलेज डोमचांच के तालिबे इल्म प्रेम कुमार गोस्वामी ने 394 मार्क्स लाकर तीसरा मुकाम हासिल किया। मारवाड़ी वीमेंस कॉलेज की तालिबा उमे हबीबा रांची में टॉप की है। उमे को कुल 386 पॉइंट्स मिले हैं। वह स्टेट टॉप टेन की फेहरिस्त में सातवें मुकाम पर रही।

स्टेट टॉप टेन में 12 तालिबे इल्म

इंटर आर्ट्स के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा। कुल 82.91 फीसद तालिबा कामयाब रही। वहीं लड़कों की कामयाबी का फीसद 79.3 फीसद रहा। स्टेट टॉप टेन की फेहरिस्त में इस बार 12 तालिबे इल्म मुकाम बनाने में कामयाब हुए हैं।

इनमें सात लड़कियां हैं। इंटर आर्ट्स की इम्तिहान में इस बार कुल 1,81,137 तालिबे इल्म शामिल हुए थे। इनमें से 11, 262 ने पहले जमरे से पास किया। 9936 तालिबे इल्म ने दूसरे और 36,767 तालिबे इल्म ने तीसरे जमरे से कामयाबी हासिल की।

झारखंड टॉप-10 फेहरिस्त में सात लड़कियां

नाम कॉलेज अंक

1. यशवंत कुमार संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग 406
2. रूबी कुमारी सिंहभूम कॉलेज चांडिल, सरायकेला 396
3. प्रेम कु गोस्वामी इंटर कॉलेज डोमचांच, कोडरमा 394
4. बबली कुमारी आरपीएस इंटर कॉलेज चंद्रपुरा, बोकारो 392
4. श्वेता कुमारी आरपीएस इंटर कॉलेज चंद्रपुरा, बोकारो 392
5. विशाल कुमार डीआरजेएम इंटर कॉलेज काठीकुंड, दुमका 389
6. बिपिन कुमार आइजीएमआइ कॉलेज बड़कागांव, हजारीबाग 387
7. उमे हबीबा मारवाड़ी वीमेंस कॉलेज, रांची 386
8. कुमारी श्रेया संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग 385
8. सोनी कुमारी डीबीसी प्लस टू हाइस्कूल चंद्रपुरा, बोकारो 385
9. सोनी कु ठाकुर डीबीसी प्लस टू हाइस्कूल चंद्रपुरा, बोकारो 382
10 विकास कुमार जेएच तिलैया कॉमर्स इंटर कॉलेज, कोडरमा 381