हज के मुसाफिरों को झटका!

नई दिल्ली हज के लिये जाने की खाहिश रखने वाले हिंदुस्तानियों के लिए बुरी खबर हैं। अब 4 हिंदुस्तानी मुसलमानों में से सिर्फ एक ही हज पर जा सकेगा। सऊदी अरब की हुकूमत ने हज कोटा 20 फीसदी कम करने का हुक्म दिया है।

हिंदुस्तान के मुस्लिम कोटा बढाने की मांग कर रहे हैं इसके लिए वे हिंदुस्तानमें मुसलमानों की आबादी बढने का हवाला भी दे रहे हैं।

हिंदुस्तान की 2011 की मरदुमशुमारी के मज़हबी आंकडों के मुताबिक मुसलमान कुल आबादी के 14.23 फीसदी यानी 17.22 करोड हो गए हैं।

भारत की हज कमेटी ने कहा है कि 2015 में 3.83 लाख लोगों ने हज पर जाने के लिए दरखास्त किया था, लेकिन कमेटी के जरिए इस महीने के आखिर में में सऊदी अरब में हज करने सिर्फ 1.2 लाख लोग ही जा रहे हैं। हज कमिटी के सीईओ अताउर रहमान का कहना था मक्का में मस्जिद की तौसीअ का काम चल रहा है, इसलिए सऊदी हुकूमत ने 2013 से हर मुल्क के हज के मुसाफिरों के कोटा में 20 फीसदी की कटौती कर दी है।

सऊदी इंतेज़ामिया चाहता है कि वहां पर भीड कम हो।” सऊदी हुकूमत के इस हुक्म के बाद हिंदुस्तान के मुस्लिम लीडरों ने वज़ारत ए खारेज़ा से इस बारे में सऊदी के हज वज़ारत से बात करने की गुहार लगाई है।