हज के मुसाफिरों से ठगी के मामले में सऊदी अरब पुलिस को एक हिंदुस्तानी की तलाश है। सितंबर के महीने में इस हिंदुस्तानी शहरी ने 500 हज के मुसाफिरों के एक ग्रुप के लिए मीना में रुकने का इंतेज़ाम किया, मुफ्त खाना और ट्रांसपोर्टिंग की सहूलत दिलाने के नाम पर 15 लाख सऊदी रियाल (तकरीब 25 लाख रुपये) ऐंठ लिए।
सऊदी में हिंदुस्तानी सिफारतखाने को इसकी इत्तेला दे दी गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी के शिकार हुए हज के मुसाफिरों को भरोसा दिलाया है कि ठग को गिरफ्तार कर उनकी रकम लौटा दिए जाएंगे।