हज यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था करने में विफल रही केंद्रीय हज कमीटी: उपाध्यक्ष, हज कमीटी

कोलकाता। एक ओर जहां केंद्रीय हज कमीटी इस बार अपनी सेवाओं को लेकर अपनी पीठ आप थपथपा रही है, वहीं खुद ही केंद्रीय हज कमीटी के उपाध्यक्ष जो खुद हज के लिए गए थे उन्होंने कमीटी की व्यवस्था को लेकर आलोचना की है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सुल्तान अहमद ने केंद्रीय हज कमीटी को अधिक सक्रिय होने की जरूरत पर जोर दिया है।
पूरे देश के हज यात्रियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। पश्चिम बंगाल के हाजियों की अंतिम फ्लाइट भी पहुंच चुकी है। हज जैसे महत्वपूर्ण फ़राइज़ को अदा करने का सौभाग्य प्राप्त कर वापस आ रहे हज यात्रियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है हालांकि इस साल भी केंद्रीय हज कमीटी हाजियों के लिए बेहतर व्यवस्था करने में नाकाम रही। ऐसा ही वापस लौट रहे हज यात्रियों का ही नहीं बल्कि खुद हज से वापस आए केंद्रीय हज कमीटी के वाइस चेयरमैन व तृणमूल सांसद सुल्तान अहमद का कहना है।
सुल्तान अहमद ने अपनी केंद्रीय हज कमीटी को विफल बताते हुए हज के दौरान भारतीय हजियों की परेशानियों को स्वीकार करते हुए हाजियों के लिए आवास के चयन और परिवहन व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। सुल्तान अहमद ने हज के दौरान भारतीय हाजियों के समस्याओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जल्द ही हज कमेटी की बैठक में सभी समस्याओं को उजागर करने का वादा किया है।