हज यात्रियों में से 10 फ़ीसद ने ऑनलाइन किये थे आवेदन: मुख्तार अब्बास नक़वी

नई दिल्ली: हज यात्रियों की कुल संख्या के दस फीसदी ने इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन किया और यह रूख अगले वर्ष में और बढ़ने की उम्मीद है। यह बात आज यहां केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कही।

वह हज हाउस मुंबई में यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए कल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और अन्य संबंधित विभाग प्रबंधों, सुविधाओं और हज यात्रियों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय प्रबंधों, सुविधाओं और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सउदी अरब भेज रहा है। इस वर्ष एक लाख 36 हजार भारतीय हज यात्रा पर जा रहे हैं।

नकवी ने हज यात्रियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लिया जहां उन्होंने यात्रा पर जा रहे बड़ी संख्या में लोगों का स्वागत किया।

(भाषा)

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये