हज 2017: 14 मार्च से ड्रॉ प्रक्रिया होगा शुरू, कोटे में बढ़ोतरी का सभी राज्यों को मिलेगा फ़ायदा

नई दिल्ली: सऊदी अरब की ओर से भारत से हज पर जाने वाले यात्री के कोटे में वृद्धि किए जाने का लगभग सभी राज्यों को लाभ पहुंचा है, और राज्यों से इस साल जाने वाले हज यात्रियों के कोटे में भारी बढ़ोतरी किया गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह न्यूज़ 18 के मुताबिक़ हज कोटे में वृद्धि से संबंधित विभिन्न राज्यों को 9 मार्च 2017 को सूचित कर दिया गया है। 14 मार्च से ड्रॉ के जरिए हज यात्रियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि सऊदी अरब की सरकार ने हज 2017 के लिए भारत के कोटे में 34,005 जोड़ दिया है। इस संबंध में इस साल 11 जनवरी को सऊदी अरब के जेद्दा में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी और सऊदी अरब के हज और उमरा से संबंधित मंत्री डॉ मोहम्मद सालेह बिन ताहिर ने दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

कई सालों के बाद भारतीय हज यात्रियों के हज कोटे में भारी वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि हज 2016 में पूरे भारत के 21 केन्द्रों से लगभग 99,903 यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज की सआदत हासिल की जबकि लगभग 36 हजार हजयात्रियों ने निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से हज अदा किया। गौरतलब है कि हज 2017 के लिए सऊदी अरब से कोटे में किए गए वृद्धि के बाद इस साल हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से 1,25,025 लोग हज यात्रा पर जाएंगे जबकि 45,000 लोग निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से हज पर जाएंगे। इस तरह इस साल कुल 1,70,025 भारतीय हज यात्रा पर जाएंगे।