हटाए जाएंगे मैट्रिक पास 2200 पारा टीचर, हुकूमत ने जारी किया हुक्म

रांची/जमशेदपुर : रियासत के मैट्रिक पास 2200 पारा असातिज़ा हटाए जाएंगे। इस सिलसिले में झारखंड तालीम प्रोजेक्ट पर्षद ने जुमेरात को हुक्म जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि इंटरमीडिएट से कम काबलियत वाले असातिजा को फौरन हटाएं। यह हुक्म तमाम जिला तालीम सुप्रीटेंडेंट को भेज दिया गया है।
रियासत में साल 2002 से 2005 तक मूआहिदे पर 79 हजार पारा असातिज़ा की तकर्रुरी हुई थी। उस वक़्त इसके लिए मैट्रिक पास होना लाज़मी था। बाद में काबलियत बढ़ाकर इंटरमीडिएट कर दी गई। पारा असातिज़ा से 2008 तक इंटरमीडिएट करने को कहा गया। लेकिन 2200 असातिज़ा ने अब तक इंटरमीडिएट नहीं किया। अब जिला तालीम सुप्रीटेंडेंट से कहा गया है कि वे इन असातिज़ा को निशान देही करें और फौरन उनकी सर्विस खत्म करें। पर्षद ने पारा असातिज़ा के सर्टिकीकेट की भी फौरन जांच कर महकमा को रिपोर्ट देने को कहा है।