इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का अफेयर परवान पर हैं। अनुष्का विराट के साथ न्यूजीलैंड में हॉलीडे मना रही थीं , मजे की बात यह है कि इतनी तस्वीरों के बाद भी दोनों ही यह मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि यह अफेयर में हैं। यह अभी भी अपने को सिर्फ दोस्त कह रहे हैं।
अनुष्का शर्मा पीर की शाम मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आईं। तस्वीर से ही अनुष्का शर्मा की खुशी का अंदाजा लगाया जा रहा था। देखने वालों के मुताबिक अनुष्का के गालों पर ‘विराट की लाली’ दिख रही थी। अनुष्का का यह दौरा बिल्कुल चुपचाप हुआ था।
अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड में विराट कोहली के साथ सड़कों पर टहलती हुईं नजर आईं। यह तस्वीर किसी हिंदुस्तानी ने ही चुपके से ली और देखते ही देखते यह इंटरनेट पर चारों तरफ फैल गई।