इसलामाबाद। सैन्य मदद रोके जाने के बाद अमेरिका और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी पाकिस्तान के खिलाफ अगले 48 घंटे में और कड़े फैसले ले सकता है। इसपर पाकिस्तानी सेना ने प्रतिक्रिया दी है।
आर्मी ने कहा- अगर अमेरिका हमारे देश के खिलाफ कोई एक्शन लेता है तो उसका जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा- अमेरिका अब पाकिस्तान को अपने इशारों पर नहीं चला सकता।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने नए साल पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद व्हाइट हाउस ने पाक को दी जाने वाली 1626 करोड़ रुपए की मदद भी रोक दी थी।
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच नए साल में रिश्ते और कड़वाहट भरे हो गए हैं। दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी के बीच पहली बार पाकिस्तान आर्मी का रिएक्शन आया। इंटर- सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बुधवार रात छोटा लेकिन सख्त बयान दिया।