हम भाजपा को संविधान में बदलाव करने नहीं देंगे: राहुल गांधी

चमाराजांगर (कर्नाटक): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि कांग्रेस केंद्र में भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को अपने हितों के अनुसार संविधान में बदलाव करने की अनुमति नहीं देगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले आज यहां ‘जनादेश रैली’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि “उन्होंने (भाजपा) ने देश के संविधान पर हमले का नया तरीका शुरू किया है। डॉ बी आर अंबेडकर ने इस संविधान के लिए अनथक लड़ाई लड़ी और इसे बदलना चाहते हैं। हम उन्हें आगाह करते हैं कि हम ऐसा होने नहीं देंगे, चाहे वे जितनी भी कोशिश करलें, हम उन्हें संविधान में किसी बदलाव की इजाजत नहीं देंगे। ”

किसानों का कर्ज़ माफ़ न करने के लिए भाजपा पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा “भाजपा ने आपका पैसा हासिल किया और उसे अमीरों को दे दिया और उन्होंने निवेशकों को दिए गए 2.5 लाख करोड़ का कर्ज़ माफ़ कर दिया, जबकि गरीब किसानों का छोटा कर्ज़ वह माफ़ नहीं कर रहे हैं।