हरियाणा सरकार ने बिहार बाढ पीड़ितों के लिए दिए 5 करोड़ रूपये

नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बिहार के उप  मुख्यमंत्री श्री  सुशील कुमार मोदी को बिहार राज्य में बाढ राहत के लिए मुख्यमंत्री बाढ राहत कोष में पाँच  करोड़ रूपये का चैक भेंट किया।

इस दौरान  केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से त्रस्त व पीडित व्यक्तितों  की सहायता करना मानवीय कर्तव्य होता है।

समाज की सहायता व सहयोग  करने की परंपराओं को सदैव मजबूत किये जाते रहना चाहिए।

इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी ने बाढ राहत मे योगदान के लिए हरियाणा का आभार व्यक्त किया।