हसीना फारस बनी कोल्हापुर की पहली मुस्लिम महिला मेयर

कोल्हापुर: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार हसीना फारस आज कोल्हापुर की नयी मेयर बन गयी हैं।

कोल्हापुर निकाय चुनावों में ने तरानी फ्रंट की उम्मीदवार स्मिता माने को 11 वोटों के अंतर से हराया। फारस को 44 मत हासिल हुए जबकि माने को कुल 33 मत मिले।

साथ ही, इतने ही अंतर के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुन माने ने डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार विजयसिन्ह खड़े को हराया।

हसीना फारस कोल्हापुर की पहली मुस्लिम महिला मेयर हैं।