हाजियों का जहाज आज पहुंचने की उम्मीद, नहीं पहुंचा पहला जहाज

हाजी बनकर मंगल 28 अक्तूबर को रांची लौटनेवाले हाजियों का जहाज अब बुध को रांची पहुंचेगा। यह जहाज बुध की सुबह मदीना से उड़ान भरेगा। दिन के बारह बजे के बाद जहाज रांची पहुंचेगा। इससे पहले जहाज मंगल देर रात रांची पहुंचने की इत्तिला दी गयी थी। अपने अहले खाना का इंतजार कर रही पांचवीं क्लास की तालिबा आफरिन दरकशा ने कहा कि दादा-दादी के इंजतार में थक गयी हूं।

दिन में एक बजे ही पहुंच गये थे कई अहले खाना

हाजियों को लेने के लिए दिन के एक बजे से ही कई अहले खाना पहुंच गये थे। उन्हें यहां जानकारी मिली कि उनका जहाज दिन की बजाय रात में आयेगा। इससे वे काफी परेशान हो गये। बाद में हज हाउस समेत दीगर जगहों पर ठहरने के लिए चले गये।

हज कमेटी के मेंबरों ने मुखालिफत दर्ज कराया

हज कमेटी के मेंबरों ने कहा कि अपनी शिकायत सेंट्रल हज कमेटी के पास दर्ज करा दी है। हज कमेटी के मेंबरों की बैठक साबिक़ सदर हाजी हुसैन अंसारी के रिहाइशगाह पर हुई। बैठक में जहाज के लेट से आने समेत दीगर मुद्दों पर बहस की गयी। बैठक में सदर मंजूर अहमद अंसारी, खुर्शीद हसन रूमी, डा शाहिद अख्तर समेत दीगर मेम्बर मौजूद थे।

आज का जहाज कब आयेगा इसकी कोई इत्तिला नहीं

हाजियों के दूसरे जत्थे का जहाज कब आयेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए बुध को हाजियों को लेने आनेवाले उनके अहले खाना से कहा गया है कि पहले पता कर लें कि उनका जहाज कब लैंड करेगा।

जहाज नहीं आने से हाजियों के अहले खाना परेशान

मंगल को हाजियों के अहले खाना काफी परेशान रहे। उन्हें कोई इत्तिला नहीं मिल रही थी कि उनका ज़्हाज कितने बजे रांची के लिए उड़ान भरेगा। उधर रांची में हाजियों के अहले खाना भी परेशान थे। उन्हें पता नहीं चल पा रहा था कि उनका जहाज कितने बजे रांची आयेगा। हज कमेटी के मेंबरों को जहाज के घंटो ताखीर से उड़ने की इत्तिला मिलने के बाद हज टरमिनल समेत दीगर जगहों पर व नुमाइंदों को इत्तिला दे दी गयी कि उनका जहाज दिन के बदले रात ढ़ाई बजे तक आयेगा। अचानक रात में इत्तिला मिली कि यह जहाज मंगल के बदले बुध को दिन के बारह बजे के बाद रांची आयेगा। हज कमेटी के मेम्बर खुर्शीद हसन रुम्मी ने कहा कि कोशिश की गयी कि उनके अहले खाना को कम परेशानी हो। इस जत्थे में रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर, गोड्डा समेत दीगर जिलों के 239 हाजी है।

हज कमेटी के मेंबरों का मोबाइल नंबर जारी

मंजूर अहमद अंसारी : 9431101053 , अब्दुल खां : 9334074796,खुर्शीद हसन : 9234505799,विधायक मन्नान मल्लिक : 9431122062, विधायक सरफराज अहमद 9431144197, विधायक निजामुद्दीन अंसारी : 9431337134, इकबाल फातमी : 9334609624, कारी अयूब : 9835365215, शेख बदरुउद्दीन : 9431381259 ,ऐनुल होदा : 9431368605 ,फिरोज अंसारी : 9334661236, मुन्ना राइन : 9334875902, शौकत अली : 9835162185, महमूद अली : 9431757927 , सचिव नुरुल होदा 9431108613 . दफ्तर : 0651-2283100.