पटना : तुरकौलिया से एक करोड़ की फिरौती के लिए अगवा की गयी तीन साल की फातिमा को पुलिस ने पटना में खोज निकाला। इसके साथ ही पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को भी मौके पर ही धर-दबोचा। गिरफ्तार अपहर्ताओं में पटना सिटी के प्रकाश सिंह, अमर सिंह और मुजफ्फरपुर का ऋषभ शामिल हैं।
सनीचर की दोपहर अपने दरवाजे पर खेल रही फातिमा अचानक गायब हो गयी थी। पहले तो यह मामला गुमशुदगी का लगा था। लेकिन बाद में एक करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण की बात सामने आई। एस पी जीतेन्द्र राणा ने फातिमा और उसके अपहर्ता को बरामद करने के लिए पुलिस की एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई थी। फातिमा के वालिद हाजी असरार आलम आजाद दिल्ली में कंप्यूटर के बड़े कारोबारी हैं। उनका परिवार हाल ही में गांव आया था।