हाथी और आदमी की लड़ाई में 750 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश भर में वर्ष 2012-15 के दौरान हाथी। मनुष्य के संघर्ष में 750 लोगों की जानें बर्बाद हो गई हैं। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 2012-13 से 2014-15 तक शेर। मनुष्य मुठभेड़ में 72 व्यक्तियों और हाथी। मनुष्य की मुठभेड़ में 769 लोगों की जानें चली गईं।

उन्होंने बताया कि हाथियों और इंसानों का आमना-सामना होने पर वर्ष 2012-13 में 371 व्यक्तियों और 2013-14 में 335 व्यक्तियों और 2014-15 में 24 लोग मारे गए। जबकि शेर। मनुष्य के संघर्ष में वर्ष 2012-13 में 22 लोग और वर्ष 2013-14 में 26 लोग मारे गए।