हाफ़िज़ सईद ने दी चेतावनी कश्मीर में और बढ़ेगी हिंसा

लाहौर: पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद ने  आज चेतावनी दी है कि भारतीय शासित कश्मीर में हिंसा और बढ़ेगी |

सईद को अमेरिका ने आंतकवादी घोषित कर रखा है उस पर 10 लाख डालर का इनाम है | हाफ़िज़ ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह पाकिस्तान की सरकार पर दबाव बनाने के लिए पूरे देश में प्रदर्शन करेगा की अगर पाकिस्तान, अमेरिका को कश्मीर के दशकों पुराने मुद्दे पर हस्तक्षेप करने के लिए मना नहीं कर सकता तो उसे अमेरिका से संबंध ख़त्म कर लेने चाहियें |

2008 के मुंबई आतंकी हमले की साज़िश रचने के आरोपी हाफ़िज़ पाकिस्तान में प्रतिबंधित होने के बाद भी सब जगह आज़ादी से घूमता है |