हिंदुस्तानियों को सड़क पर लाने की धमकी

गोवा में नाइजीरिया शहरीयों के कुराफात के बाद अब अफ्रीकी मुल्क के सिफारतखाने के ओहदेदार ने हिंदुस्तान को धमकी दी है। इसके मुताबिक अगर उनके लोगों को निशाना बनाना बंद नहीं किया गया तो नाइजीरिया में रहने वाले लाखों हिंदुस्तानियों को इसका अंजाम भुगतान पड़ेगा।

दो दिन के दौरे से नई दिल्ली वापस लौटते हुए नाइजीरियाई सिफारतखाने के आफीसर जैकब नवडाडिया ने पीर के रोज़ गोवा हुकूमत को रात 9:00 बजे तक नाइजीरिया के शहरियों के मुबय्यना तौर पर गैर कानूनी इंख़ला पर रोक लगाने की वार्निंग दी।

जैकब के मुताबिक हिंदुस्तान में 50 हजार नाइजीरियाई रह रहे हैं, लेकिन उनके मुल्क में 10 लाख से ज्यादा हिंदुस्तानी हैं। अगर उनके शहरियों के इंख़ला को नहीं रोका गया तो वहां के हिंदुस्तानियों को उठाकर सड़कों पर फेंक दिया जाएगा।

गौरतलब है कि अपने साथी के मुबय्यना तौर पर हुए कत्ल से गुस्साये नाइजीरियाई शहरियों ने एनएच 17 को जाम कर उत्पात मचाया था। इस दौरान उन्होंने मुकामी लोगों और पुलिस अहलकारों पर हमला किया था। इसमें कई लोग शदीद तौर पर ज़ख्मी हो गए थे। इसके बाद गोवा हुकूमत ने गैरकानूनी तौर पर रह रहे बैरूनी शहरियों के खिलाफ मुहिम चलायी है।

नवडाडिया ने बताया कि यहां पुलिस घर-घर जाकर नाइजीरियाई लोगों को ढूंढ़ रही है और उन्हें जबरन बाहर कर रही है। यहां कानून का राज नहीं है। उन्होंने बीजेपी एमएलए की बीवी की सदारत में हुई पंचायत में लिए गए फैसले को वापस लेने की मांग की। इसके तहत गांव में उन पर पाबंदी लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि इस तरह का ज़ुल्म फौरन बंद किया जाए।

इस बीच, पार्रिकर ने कहा है कि गोवा में रह रहे ज्यादातर नाइजीरियाइयों के पास शहरियात सुबूत के तौर पर सिर्फ पासपोर्ट और वीजा की फोटोकॉपी है।