हिंदुस्तान का हश्र भी पाकिस्तान जैसा ही होता अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री बने होते : कांचा इलाइआ।

लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कांचा के बयान ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

हिंदुस्तान भी पाकिस्तान की राह पर ही चल रहा होता अगर सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री बन गए होते। कांचा का कहना है की सरदार पटेल हिन्दू महासभा के करीबी थे अगर वह पीएम बन गए होते तोह आंबेडकर को कभी संविधान की योजना बनाने या संविधान लिखने की इजाजत न मिलती।

कंचना के ब्यान के बारे में कहते हुए कांग्रेस के नेता पी. एल. पुनिआ ने कहा -” कंचना का ब्यान उनकी अपनी सोच है। हर नेता का अपना एक व्यक्तित्व होता है और किन्हीं दो नेताओं की तुलना नहीं की जा सकती। मैं कंचना के इस बयान पर कुछ नहीं कहना चाहता ” ।