हिंदुस्तान में 1.56 लाख करोड़पति

मनमोहन सिंह की हुकूमत में मुल्क की तरक्की पर सवाल जरूर खड़े हुए हों, लेकिन हिंदुस्तान में करोड़पतियों की तादाद में जरूर इजाफा हुआ। पिछले एक साल में मुल्क को 3000 नए करोड़पति मिले हैं। फिलहाल हिंदुस्तान में करोड़पतियों की तादाद 1.56 लाख हो गई है।

करोड़पति क्लब के हिसाब से देखें तो हिंदुस्तान दुनिया में 16वें मुकाम पर है। यह नया आंकड़ा वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट का है, जिसे कैपजेमिनी और आरबीसी वेल्थ मैनेजमेंट ने जारी किया है। इसके मुताबिक साल 2012 में हिंदुस्तान में 1 लाख 53 हजार करोड़पति थे, जो 2013 में बढ़कर 1 लाख 56 हजार हो गए।

सबसे ज़्यादा करोड़पतियों के मामले में अमेरिका टॉप पर है। अमेरिका में 40 लाख 60 हजार करोड़पति हैं। इसी तरह जापान में 23 लाख 27 हजार और जर्मनी में 11 लाख 30 हजार करोड़पति हैं। अक्सर चीन के साथ हिंदुस्तान की मआशियत की बराबरी होती है। चीन में हिंदुस्तान से तकरीबन 5 गुना ज़्यादा करोड़पति हैं। चीन में 7 लाख 58 हजार करोड़पति हैं।

दुनिया में सबसे ज़्यादा आमदनी वाले अफराद में आधे से ज़्यादा , तकरीबन 60 फीसदी हिस्सा टॉप के चारे मुल्को से ही है। पिछले साल दुनिया में करोड़पतियों की तादाद 17.6 करोड़ हो गई। इनकी कुल असल जायदाद भी बढ़कर 52 हजार 630 डॉलर हो गई।