हिंदू भी खाते हैं बीफ: लालू

पटना: उत्तर प्रदेश में दादरी के बिसाहडा गांव में गाय का गोश्त खाने की अफवाह पर हुए एक शख्स का क़त्ल के मामले पर सियासत गरमा गई है। एक तरफ उस गांव में सियासतदां और मीडिया का जमावडा लगा है तो दूसरी तरफ बयानबाजी भी जबरदस्त हो रही है। यह सियासी जंग भारतीय जनता पार्टी बनाम बाकी पार्टियों में होता दिख रहा है। अपोजिशन पार्टी मुसलसल भाजपा और मोदी हुकूमत पर हमला बोल रहे हैं।

हफ्ते के रोज़ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी भाजपा को आडे हाथ लिया और इसी दौरान खतरनाक बयान भी दे डाला। लालू ने कहा, क्या हिंदू बीफ नहीं खाते! कोई भी अच्छा आदमी गोश्त नहीं खाता है, बीमारी की वजह से।

दादरी मामले पर लालू ने कहा कि यह पूरा मुल्क कम्युनिलाइज करना चाहते हैं। बीफ हिंदू भी खाते हैं। हिंदुस्तान में भी खाया जाता है। जो गोश्त खाता है, उसके लिए गाय और बकरा में क्या फर्क है। दादरी से गोश्त दुनियाभर में भेजा जाता है। ये सब खाने से बीमारी होती है, नहीं खाना चाहिए।

लालू के इस बयान से भाजपा लीडर गिरिराज सिंह भडक गए। उन्होंने ट्वीट कर लालू के घर के सामने तहरीक करने का इंतेबाह दे डाला। भाजपा ने भी लालू से बयान वापस लेने की अपील की। भाजपा लीडर गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, लालू बौरा गये हैं, हिन्दू गाय पालने वाले कभी गाय नहीं खाते। वोट के लिये हिन्दू को बदनाम न करें। लफ्ज़ वापस लें, नहीं तो उनके घर से तहरीक शुरू कर दूंगा। इस बयान के बाद लालू ने एक मीडिया चैनल पर सफाई दी कि मैंने बीफ खाने की बात कही थी, उसमें गाय नहीं आती।