हिंदू लड़के को नंगा कर पूरे गांव में घुमाया

अहमदनगर: अहमदनगर जिले के वामभोरी गांव में 17 साल के एक लड़के को चप्पल की माला पहनाकर नंगा घुमाया गया और इस लड़के को गांववालों ने नंगा कर परेड कराई। लड़के का गुनाह यह था कि वह ब्राह्मण खानदान में पैदा हुआ था और उसका दूसरी जाति की लड़की से इश्क था। 17 साल का यह लड़का माली जाति की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। वामभोरी गांव के लोग इस रिलेशनशिप के खिलाफ थे और इसकी मुखालिफत कर रहे थे।

लड़की के खानदान वालों पर लड़के के खानदान वालों पर हमला करने का इल्ज़ाम है। इस हमले के बाद लड़के को भी नंगा कर गांव में परेड कराया गया। मोबाइल फोन में लड़के और लड़की को एक साथ देखने के बाद गांव वालों ने ऐसी हरकत की।

मौक पर टॉप पुलिस आफीसरों ने पहुंच क पहले तनाव को कम किया और पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में लड़की के खानदान वाले और कुछ गांव वालों के खिलाफ मुजरिमाना मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन ख्वातीन भी शामिल हैं। इस वाकये का मोबाइल फुटेज देख पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया है। इस फुटेज में 8 लोग और दिख रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वामभोरी गांव महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में है। इस गांव की आबादी तकरीबन 22,000 है।