हिंद-पाक के बीच तनाव के लिए दिग्विजय ने मोदी को लिया आड़े हाथों, बताया युद्ध का सौदागर

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के लिए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। पीएम मोदी को घेरते हुए दिग्विजय ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने पीएम मोदी को युद्ध का सौदागर बताया है। उडी हमले में 18 भारतीय सैनिकों की मौत और उसकी जवाबी कार्रवाई में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है.

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

दिग्विजय ने ट्वीट किया- मोदी भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति में धकेल रहे हैं। पीएम को ऐसा लगता है कि अगला चुनाव जीतने के लिए यही एकमात्र रास्ता है।
उन्होंने दूसरा ट्वीट किया- पीएम मोदी के ऐसा करने से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना जैसे समूह मजबूत हो रहे हैं जबकि पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व कमजोर हो रही है।
साथ ही दिग्विजय ने सवाल उठाया है कि क्या परमाणु हथियारों से लैस 2 देश युद्ध लड़ने का खतरा उठा सकते हैं?
क्या भूख और कुपोषण से लड़ने के बजाय भारत और पाकिस्तान को एक दूसरे से लड़ना चाहिए?
उन्होंने आगे लिखा, भगवान के लिए और अपने बच्चों के भविष्य के लिए भारत और पाकिस्तान को युद्ध का खेल बंद करके बातचीत करनी चाहिए।