कश्मीर में हिंसा के बाद स्कूल- कॉलेजों को किया गया बंद

श्रीनगर। कश्मीर में कई दिन से चल रही हिंसा से जनजीवन अस्तव्यस्त है। कई इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है। इसको देखते हुए प्रशासन ने कश्मीर के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

हालातों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक बुलाई है। श्रीनगर में 9 अप्रैल को हुए उपचुनावों के बाद कई जगहों पर सुरक्षाबलोंं के खिलाफ पत्थरबाजी और प्रदर्शनों की घटनाएं सामने आई हैं।

इसके बाद कई इलाकों में तनाव बना हुआ है। सोमवार को भी श्रीनगर में स्कूल छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया था। इनको हटाने के लिए सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की थी, इसमें 20 से अधिक छात्र घायल हुए थे।